देश में लाॅक डाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Abhishek Sharma
कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। जिसके बाद एक बार फिर से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर देश में लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉक डाउन का तीसरा चरण 4 मई से लेकर 18 मई तक रहेगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर देशवासियों में भय पैदा न हो इसको लेकर पुलिस, डॉक्टर, नर्स समेत मेडिकल स्टाफ की टीम दिनरात कड़ी मेहनत कर रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गृहमंत्री अमित शाह सहित शीर्ष मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक भी की थी। जिसमें लॉकडाउन से संबंधित आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई से और आगे बढ़ाने के स्पष्ट संकेत पहले ही मिल गया था।