लाॅकडाउन 3.0 : गौतमबुद्धनगर में क्या खुलेगा? क्या नही? पढें पूरी खबर

Abhishek Sharma

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में बरकरार रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार, गौतमबूद्ध नगर जिले को कोई छूट नहीं दी गई है।

रेड जोन में होने की वजह से पहले की तरह सभी पाबंदियां बरकरार रहेंगीं। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी में लोगों को कई सहूलियत नहीं मिलेगी। रेड जोन में शामिल इन सभी जगहों पर कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में शामिल किया गया था। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की तरफ से जो सूची उत्तर प्रदेश के लिए जारी हुई उसमें गौतमबुद्ध नगर को रेड जोन में रखा गया है।

इसके अलावा बिसरख गांव को भी हॉटस्पॉट में रखा गया है। इन जगहों पर लोगों को घर से निकलने की पाबंदी है। बता दें कि नोएडा में 10 स्थान हॉटस्पॉट जहां पर आरडब्लूए नहीं हैं। इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने हॉट स्पाट क्षेत्रों के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में स्थित दुकानों विशेष रूप से निर्माण सामग्री जैसे ईंट, सीमेन्ट, मौरंग, बालू, सरिया, हार्डवेयर और मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भेजा गया है।

निर्देश में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त मण्डलायुक्तों, आईजी व डीआईजी रेंज, पुलिस आयुक्त लखनऊ और नोएडा एवं समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों-पुलिस अधीक्षकों को सर्कुलर जारी करते हुए भेजा है।

शुक्रवार को जिले में 17 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में मरीजों का आंकड़ा आंकड़ा 155 पहुंच गया है। जिले के 17 मरीजों में से 10 मरीज नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गियों से हैं जबकि एक मरीज सेक्टर-10 स्थित जेजे कालोनी का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.