दिल्ली में आज से शुरू हो हुई  शराब की बिक्री, दुकानों के आगे सुबह से लगी भीड़

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में आज से शराब की बिक्री शुरू हो रही है। ऐसे में आज सुबह दुकानों का शटर खुला भी नहीं था और उसके बाहर शराब लेने आए लोगों की भीड़ देखने को मिली। आपको बता दे कि आज से तीसरा लॉकडाउन शुरू होने जा रहा है, जो 17 मई तक चलेगा।

करीब डेढ़ माह से घरों में बंद जनता को इस लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने कई प्रकार की राहत जनता को दी है। जिसमें सशर्त शराब की बिक्री भी शामिल है।

इसी क्रम में दिल्ली में भी आज से 123 दुकानों में शराब की बिक्री शुरू हो रही है। शराब की दुकानें खोलने से राज्य सरकार को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकेगी।

दिल्ली में सिर्फ दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर को शराब की दुकानें सार्वजनिक स्थानों पर खोलने का अधिकार मिला है।

यह सभी एजेंसियां एक वचन पत्र भी लिख कर दिया है  जिसमें सरकार द्वारा जारी सभी नियम अपनाये जाने की स्वीकृति लिखी हुई है । बता दें, दिल्ल्ली में मॉल को छोड़कर शराब की करीब 450 दुकाने हैं। दिल्‍ली के सभी 11 जिले रेड जोन में हैं और और 100 के करीब कंटेनमेंट जोन हैं।

आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में  दिल्ली  में 427 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और ये अब तक का सबसे बड़ा आंकडा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4549 हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.