दिल्ली : सेना के अस्पताल में मिले 24 कोरोना पॉजिटिव मामले , सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शिकार

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफ़रल हॉस्पिटल में 24 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले आए हैं। कोरोनावायरस मरीजों में वर्तमान में कार्यरत सैन्यकर्मी और रिटायर्ड कर्मी दोनों शामिल हैं ।

बताया गया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को सेना के बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. कोरोना पॉजिटिव निकले सभी लोग कैंसर विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित नहीं हुआ।

सेना में कोरोनावायरस का पहला मामला मार्च में आया था. कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सेना के साथ अन्य सुरक्षा बलों को जमीमी रूप से तैयार रहने के लिए कहा गया है।

देश में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 46,000 के पार पर पहुंच गया है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 46,433 हो गई है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है. 24 घन्टे में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले और मौत के आंकड़े भी सबसे ज्यादा हैं. थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 12,727 मरीज ठीक को चुके हैं. मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधरकर 27.40 प्रतिशत हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.