BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में तब्लीगी जमात से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार

Abhishek Sharma

ग्रेटर नोएडा : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच सरकार जमातियों को लेकर भी बेहद अलर्ट है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर से पुलिस ने पांच जमातियों को गिरफ्तार किया है।

ये पांचों जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से निकलकर ग्रेटर नोएडा के बेगमपुर गांव में रह रहे थे, जिसकी जानकारी इन्होंने पुलिस को नहीं दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़े गए पांचों जमातियों की पहचान- वसीम, कासिम, दीवान, नूर हसन और इमरान के रूप में हुई है

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने 15 जमातियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए जमातियों में 12 विदेशी शामिल हैं।

पुलिस ने एक माह पूर्व इनके खिलाफ वीजा उल्लघंन और महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बताया जाता है कि यह सभी जमाती बिना पुलिस को सूचना दिए शामली में रह रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.