GOOD NEWS : गौतमबुद्ध नगर जिले में 634 फैक्ट्रियों को संचालन की अनुमति

Abhishek Sharma

गौतमबुद्ध नगर जिले में 634 फैक्ट्रियों को संचालन की अनुमति मिल गई है। नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को 295 फैक्ट्री को संचालन के लिए अनुमति पत्र जारी किए। अभी तक प्राधिकरण की ओर से 475 इंडस्ट्री को संचालन के लिए अनुमति दी जा चुकी है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में 159 फैक्ट्रियों को अनुमति मिली है। उम्मीद है कि ये सभी फैक्ट्रियां एक सप्ताह में शुरू हो जाएंगी।

प्रदेश सरकार ने इंडस्ट्री संचालकों को राहत देते हुए कहा था कि वह स्वघोषित अनुमति पत्र के माध्यम से भी इंडस्ट्री के संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिस पर उन्हें अनुमति मिलेगी। निरीक्षण के बाद ही फैक्ट्रियों को शुरू करने अनुमति मिलेगी।

इसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में इंडस्ट्री संचालकों ने स्वघोषित पत्र के माध्यम से आवेदन किए। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार बुधवार को 295 इंडस्ट्री को अनुमति पत्र जारी किए गए। दो दिनों में प्राधिकरण की ओर से 475 इंडस्ट्री को अनुमति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

250 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ये इंडस्ट्री आवश्यक सेवाओं से जुड़ी नहीं थीं या फिर कंटेनमेंट जोन की सीमा में आ रही थीं। स्वघोषित पत्र के माध्यम से अनुमति के लिए सारे आवेदन जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र में किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.