BREAKING : उत्तर प्रदेश में शराब के बाद अब पान मसाला की बिक्री से रोक हटी

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में अब जान के साथ ही जहान की भी फिक्र में हैं। सरकार ने तीन दिन पहले शराब की बिक्री पर पाबंदी हटाने के बाद बुधवार को पान मसाला की बिक्री तथा उत्पादन से प्रतिबंध हटा लिया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला निर्माण तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस कदम पर उन्नाव से पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने सवाल उठाया है।

उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर लगे प्रतिबंध को खत्म करने के बाद पान मसाला बनाने व बेचने पर लगी रोक भी बुधवार को हटा ली गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त अनीता सिंह की ओर से पान मसाला बनाने तथा उसके वितरण व बिक्री पर लगाये गए प्रतिबंध को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

अनीता सिंह ने कहा है कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन यूपी व अन्य की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 सितंबर 2012 के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में तंबाकू एवं निकोटिनयुक्त पान मसाला, गुटखा के निमार्ण, भंडारण व बिक्री पर लगा प्रतिबंध यथावत बना रहेगा।

पान मसाला के निमार्ण, वितरण एवं बिक्री में गृह विभाग के निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.