ग्रेटर नोएडा : कोरोना संक्रमित महिला से अस्पताल में हुई छेडछाड, मुकदमा दर्ज

Abhishek Sharma

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

आरोप निंबस के दो कर्मचारियों पर लगा है जिन्होंने अस्पताल में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि बच्चे को स्तनपान कराए जाने वाले दूध का सैंपल खुद लेने का दबाव बनाया।

पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित कर्मचारी का नाम लवकुश और सुंदर बताया जा रहा है।

बता दें कि अस्पताल ने मरीजों की देखभाल के लिए निंबस से कुछ कर्मचारी हॉयर किया है। इसके तहत ये कर्मचारी अस्पताल में मेडिकल की सुविधाएं दे रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.