गौतम बुद्ध नगर में कोरोना से हुई दूसरी मौत, 62 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम

Abhishek Sharma

कोरोना वायरस से ज़िले में आज मौत का आंकड़ा 2 हो गया है। एक और बुज़ुर्ग की मौत आज कोरोना से हो गई। उनकी उम्र 62 साल थी और उन्होंने गलगोटिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

जी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की तबियत खराब होने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 62 साल के मरीज की मौत रात में करीब 11 बजे हुई।

कोरोना पॉजिटिव मरीज के दम तोड़ने के बाद अस्पताल में उनके परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इससे पहले कल नोएडा में वायरस से 61 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उन्होंने प्राइवेट लैब में COVID-19 का टेस्ट कराया था और पॉज़िटिव पाए गए थे।

उनका इलाज नोएडा के मेट्रो अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद कल रात में ही उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में शिफ्ट काराया गया था। उनके इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुज़ुर्ग मरीज़ सेक्टर-22 के रहने वाले थे।

गाज़ियाबाद के भी एक मरीज़ की मौत नोएडा के फ्लिक्स हॉस्पिटल में हुई थी, जिनकी उम्र 47 वर्ष थी और वे खोड़ा गांव के रहने वाले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.