गौतमबुद्धनगर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 82 लोग गिरफ्तार, 10 पर मुकदमे दर्ज

Abhishek Sharma

पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉक डाउन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए तीसरे चरण में 17 महीना लॉक डाउन किया है। इसके बावजूद भी लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को 10 मुकदमे दर्ज कर 82 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त के उप-निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में कोविड-19 की वजह से धारा 144 व लॉकडाउन लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 82 लोगों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने 881 वाहनों की जांच की और 356 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 200 से ज्यादा स्थानों पर बैरियर लगाकर 24 घंटे जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.