नोएडा में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ten News Network
नोएडा : पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लाॅक डाउन जारी है। जिसके चलते लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। मजदूर पलायन कर रहे हैं। घर जा रहे मजदूरों की मृत्यु भी हो रही है।
जहां एक तरफ लोग लॉक डाउन से परेशान हैं, वहीं आपसी कलह भी लोगों की जान ले रही है। ऐसा ही एक मामला नोएडा में देखने को मिला है। जहां सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 48 में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला ने रविवार दोपहर को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सुखी ने रविवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से कथित रूप से फांसी लगा ली। उसके पति का नाम राम अवतार है और वह नोएडा के सेक्टर 48 में रहती थी। वह पेट की बीमारी से परेशान थी।
उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बांदा की रहने वाली थी। एसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।