कोरोना की अब तक की बड़ी उछाल, देश मे 24 घण्टे के अंदर 5611 नए केस और 140 मौतें
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– लॉकडाउन 4 में ढील देने के बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। कोविड-19 के मरीजों का आंकड़ा 1 लाख पांच हज़ार के पार पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, 1,06,750 लोग इस खतरनाक वायरस से पीड़ित हैं जबकि 3,303 लोगों की जान चली गई है। अच्छी बात ये है कि 42, 298 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में एक दिन में सबसे अधिक 5,611 नए मामले सामने आए हैं जबकि 140 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बड़ी तहाबी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 37136 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 9639 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1325 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 12 हजार मामले पार कर चुके हैं। यहां 12140 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 719 लोगों की मौत हो चुकी है और 5043 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।