यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय सिटी की जाएगी विकसित, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Abhishek Sharma
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय सिटी विकसित होगा। द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने टॉय सिटी के यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया है। खिलौना उत्पादन करने की इकाई लगाने के लिए एसोसिएशन की ओर से 50 एकड़ भूमि मांगी गई हैं।
इसमें करीब 80 इकाई स्थापित होंगी, जिससे प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से 15000 लोगों को रोजगार एवं छह सौ करोड़ का निवेश होगा।
देश में अब चीनी खिलौनों का बोरिया बिस्तर बंधने जा रहा है। केंद्र सरकार ने घरेलू खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयातित शुल्क को बीस से बढ़ाकर साठ फीसद कर दिया है। सितंबर से यह लागू हो जाएगा, इससे देश में आयातित होने वाले खिलौने महंगे हो जाएंगे।
देश में खिलौना उद्योग का करीब 20 हजार करोड़ का सालाना कारोबार है। इसमें छह हजार करोड़ का कारोबार देश में बने खिलौने का है, जबकि 14 हजार करोड़ का कारोबार आयातित खिलौनों का है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.