नई दिल्ली :– बुराड़ी इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने आज फांसी लगाकर जान दे दी। 28 वर्षीय मृतक सिपाही परीक्षित की चार महीने पहले शादी हुई थी। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारण जानने के लिए बुराड़ी थाना पुलिस सिपाही के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सिपाही परीक्षित अपने ससुर देवेंद्र के साथ बुराड़ी में रह रहे थे। उसके परिवार में पत्नी मीनाक्षी के अलावा अन्य सदस्य हैं। आज लोगों ने पाया कि परीक्षित अपने कमरे में चुन्नी के सहारे फांसे से लटके हुए हैं। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस और सिपाही के ससुर को दी गई।
इसके बाद में पुलिस शव को फांसी से उतार अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लिहाजा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सिपाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश बागपत के ढिकौली के रहने वाले थे। वह वर्ष 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।
वहीं इस वर्ष फरवरी में ही उनकी शादी मीनाक्षी से हुई थी। परीक्षित सेंट्रल जोन में पीसीआर में तैनात थे। उनके ससुर देवेंद्र भी दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वर्तमान में वह जहांगीरपुरी थाने में कार्यरत हैं। जांच के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही होगी।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.