देश मे कोरोना का कहर , मौत का आंकड़ा 50 हज़ार के पार , 24 घण्टे में 57982 लोग संक्रमित

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– भारत में कोरोना के चलते हो रही मौतों की संख्या आज 50,000 के पार चली गई। भारत में कुल केस और आबादी के अनुपात में मौतों की संख्या भले कम हो, लेकिन दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से भारत में मौतों का आंकड़ा सबसे तेजी से बढ़ रहा है।

 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 57 हजार 584 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 57 हजार 982 मामले सामने आए हैं और 941 लोगों की मौत हो गई है।

 

 

इस दौरान सात लाख 31 हजार 697 सैंपल टेस्ट हुए हैं। रिकवरी रेट 72.51 फीसद और मृत्यु दर 1.92 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार अब तक कोरोना के 3 करोड़ से ज्यादा सैंपल हो गए हैं।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 26 लाख 47 हजार 664 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 76 हजार 900 एक्टिव केस है 19 लाख 19 हजार 843 मरीज ठीक हो गए हैं। 50 हजार 921 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल 3 करोड़ 41 हजार 400 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

 

भारत में कोरोना से होने वाली पहली मौत 12 मार्च को दर्ज हुई थी, जब सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के 76 वर्षीय व्यक्ति को अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया और उसकी मौत हो गई थी. शुरुआती 10,000 मौतों का आंकड़ा दर्ज होने में तीन महीने से ज्यादा का समय लगा, लेकिन आखिरी 10,000 मौतें दर्ज होने में मात्र 10 दिन का समय लगा।

 

 

भारत में हर दिन करीब 1,000 मौतें हो रही हैं. हालांकि, जिस तेजी से केस बढ़ रहे हैं, मौतों की संख्या उतनी तेजी से नहीं बढ़ रही. केस की तुलना में मौतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं. भारत में कोरोना की केस मृत्यु दर यानी कुल केस में से मौतों की संख्या ​घट रही है. देश में केस दोगुना होने का समय 26 दिन है, जबकि मौतों की संख्या दोगुनी होने में 34 दिन का समय लग रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.