Good News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो को मजेंटा लाइन से जोडने की तैयारी, सफर होगा आसान

ABHISHEK SHARMA

अगले एक डेढ़ साल के भीतर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के साथ दिल्ली के लाखों लोगों का मेट्रो का सफर आसान होने वाला है। एक्वा लाइन मेट्रो को मजेंटा लाइन से लिंक करने की तैयारी पर काम हो रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इस योजना पर इस साल के अंत तक काम भी शुरू हो सकता है।

 

दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन का विस्तार ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन तक होना है। इसके लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। कोरोना संकट की वजह से काम रुक गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कुछ बदलाव पर काम जारी है।

 

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि इसके लिए यूएमटीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिखित सर्वे रिपोर्ट आनी बाकी है। आते ही निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

रितु माहेश्वरी का कहना है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन को सेक्टर-142 से बॉटेनिक गार्डन को जोड़ने की योजना पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद लिंक लाइन को जोड़ने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

 

बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार की डीपीआर भी तैयार हो रही है। अभी बजट न होने के कारण काम शुरू होने में देरी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.