नोएडा : धरने पर बैठे 6 कर्मचारी गिरफ्तार, सेक्टर 12 मे जमा हुए सैकडों लोगो, इलाका छावनी में तब्दील

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA (18/0920) : नोएडा प्राधिकर और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद बढता जा रहा है। एक ओर जहां सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नोएडा प्राधिकरण मांगो को मानने के लिए तैयार नही है। आज सुबह धरना स्थल से 6 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसके विरोध में सैकडो लोग नोएडा के सेक्टर 12 में जमा हो गये हैं।

इसी बीच आज (शुक्रवार) सफाई कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण के आसपास कूडा बिखेरकर विरोध जताया। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी सफाई कर्मचारी नही रुके और उद्योग मार्ग पर भी कूडा बिखेर दिया। यह देख पुलिस और कर्मचारीयों के बीच तनानतनी का माहौल बन गया।

इस बीच खबर यह भी आ रही है कि पुलिस ने उग्र कर्मचारियों पर बल का भी प्रयोग किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने पुलिस बल पर पत्थरबाजी की है।

वहीं दूसरी ओर आज सुबह नोएडा प्राधिकरण के बाहर से हिरासत में लिए सफाई कर्मचारियों के बाद सेक्टर 12 के शिमला पार्क में सैंकडो की संख्या में अन्य कर्मचारी जुट गये। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है।

आपको बता दें कि बीते 2 सितंबर से नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी स्थायी करने, बेहतर सुविधाओं समेत विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नही होने पर इस्लाम धर्म कबूल करने की चेतावनी दी थी।

जिसके बाद प्राधिकरण ने 12 कर्मचारियों के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में एफ आई आर दर्ज कराई और कुछ कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी से निकालने की खबर सुनकर एक कर्मचारी ने 15 सितंबर की रात को फांसी लगाकर जान दे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.