Big Breaking : ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण से पूछताछ हुई खत्म, 5.30 घंटे तक एनसीबी की चली सवालों की कार्यवाही
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पूछताछ खत्म हो गई हैं , आपको बता दे की एनसीबी ने साढ़े पांच घंटे दीपिका पादुकोण से पूछताछ की | वही बताया जा रहा है की ये पूछताछ अभी पूरी तरह से खतम नहीं हुई है. सवालों की लिस्ट अभी भी बाकी है |
दीपिका ने स्वीकार कर लिया है कि जिस ड्रग्स चैट का खुलासा हुआ था वो उन्हीं की थी. दीपिका ने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था. उन्होंने बताया कि डूब यानी भरी हुई सिगरेट वो लोग पीते हैं. हालांकि उन्होंने और बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली है |