बडी कार्यवाही: गौतमबुद्धनगर में पटाखे जलाने के आरोप में 37 लोग गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में वायु प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए एनजीटी के आदेश पर योगी सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। सख्त निर्देश जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने। दिवाली की रात को जमकर आतिशबाजी की गई।

दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी लोगों ने आदेश की धज्जियां उड़ाईं।

उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से पटाखा जलाने वाले लोगों के खिलाफ गौतम बुध नगर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पटाखा फोड़ने वाले 20 व्यक्तियों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा फोड़ने वाले 15 व्यक्तियों के गिरफ्तार किया है। वहीं दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार

Leave A Reply

Your email address will not be published.