नोएडा : 15 वर्षीय किशोरी के साथ पडोसी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा में अपराधिक गतिविधियां रुकने का नाम नही ले रही हैं। पुलिस अपराध पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश कर रही। कुछ हद तक इसमें पुलिस असफल नजर आ रही है। हाल ही में एक दरिंदे ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बीती रात बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ वहीं पर रहने वाले 21 वर्षीय युवक विकास शाह पुत्र शंकर शाह ने बीती रात को अपने घर पर बुलाकर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.