नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को लेकर हुआ मंथन, इनको किया जाएगा स्थानांतरित

Ten News Network

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट से स्कूल, सड़क, बिजली की लाइन, आंगनबाड़ी केंद्रों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए बैठक हुई। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और नियाल के बीच हुई बैठक में परियोजना साइट में आने वाले स्कूल, सड़क, बिजली की लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर चर्चा हुई। 28 फरवरी तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण में बुधवार को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के बीच बैठक हुई। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ सेलमेन ने बताया कि परियोजना की साइट में आने वाले स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व बिजली की लाइन को हटा लिया जाए ताकि वहां पर कोई व्यवधान ना रहे।

नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह पहले तय हो चुका है कि इन कामों को 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। संबंधित विभाग इस पर काम कर रहे हैं।

*ये कार्य होने हैं*

-सड़क-परियोजना में आने वाली 9 सड़कों को शिफ्ट किया जाएगा।

-स्कूल- परियोजना में दयानतपुर और रोही में तीन-तीन सरकारी स्कूल हैं। अब इन स्कूलों को जेवर बांगर में बनाया जाएगा। जेवर बांगर में ही प्रभावित परिवारों को बसाया जाना है। छह स्कूलों की जगह अब दो उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाए जाएंगे।

-परियोजना में 5 आंगनबाड़ी केंद्र आ रहे हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को इन्हीं स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

-नहर-नाला-परियोजना में नहर और नाला भी आ रहे हैं। इनको भी शिफ्ट किया जाएगा। इसमें बजौता माइनर और पथवाया नाला प्रमुख है।

-बिजली-एयरपोर्ट परियोजना में बिजली की लाइनें भी आ रही हैं। इन लाइनों के साथ बिजली के पोल भी लगे हुए हैं। लाइन व खंभों को बिजली विभाग शिफ्ट करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.