अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार से टेन न्यूज़ की खास बातचीत, 2021 में महिला सशक्तिकरण बताई प्राथमिकता

Ten News Network

नोएडा :– गौत्तमबुद्ध नगर में पुलिस की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है , क्योंकि सबसे ज्यादा अपराध गौतमबुद्ध नगर में होते है। सबसे बड़ा कारण है कि हाई टेक सिटी में ऑनलाइन ठगी के साथ , हत्या , किडनेपिंग , लूट और चोरी है। जिसको लेकर नोएडा पुलिस हर मामले में खुलासा कर अपराधी को जेल भेजती है।

कोरोना महामारी में पुलिस विभाग ने अद्भुत कार्य किए , जिसके चलते बहुत से अधिकारी समेत पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। लेकिन कहते है कि कर्म ही धर्म है। जिसको भुलाया नही जा सकता है , जो गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने किया।

आज इस मामले में टेन न्यूज़ की टीम ने गौतमबुद्ध नगर के एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस लव कुमार से खास बातचीत की , साथ ही उनसे पूछा कि नया साल शुरू हो गया है आपकी क्या प्राथमिकता रहेंगी?

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में लॉ एंड आर्डर को लेकर पुलिस हमेशा आगे रही है , क्योंकि पुलिस का एक ही कर्म है कि जिले के लोगों की सेवा करना है, जो गौतमबुद्ध नगर की पुलिस करती आ रही है, जो पहले साल में हमने कोरोना वायरस का प्रकोप देखा, जिसके चलते हमारे गौतमबुद्ध नगर के बहुत से पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, कारण यह था कि हम लोगों की सेवा समेत सुरक्षा कर रहे थे।

अब वेक्सीन आ गई है, इसमे भी पुलिस की सहभागिता महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति इस वेक्सीन से रह न जाए। इस कोरोना महामारी में पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही है, हमेशा रहेगी क्योंकि उनके टैक्स से हमे सैलरी मिलती है। अगर हम उस जिम्मेदारी को भूल जाते है तो ये कायर की बात है।

लव कुमार ने कहा कि नया साल आ चुका है, पुलिस विभाग भी तैयारियां में जुटी है, क्योंकि कोरोना वैक्सीन आ चुकी है, पुलिस को उम्मीद है कि गौतमबुद्ध नगर की जनता को कोरोना का टीके लगें जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। अगर गौतमबुद्ध नगर की जनता स्वस्थ , तो पुलिस विभाग भी स्वस्थ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में क्राइम होने नही दूँगा , अगर क्राइम करता है , उसको बक्सा नही जाएगा। क्योंकि नए साल हो या पुराना साल पुलिस की एक हमेशा भूमिका रहती है कि अपराध ज़ीरो रहे।

 

आपको बता दें कि एक साल पहले गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया था। पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह के साथ बतौर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार मीणा को भेजा गया था। वह जिले में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को अखिलेश कुमार का स्थानांतरण जेल विभाग में कर दिया गया है। उन्हें डीआईजी जेल बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर डीआईजी लव कुमार को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।

लव कुमार वर्ष 2017-18 में करीब एक वर्ष के लिए गौतमबुद्ध नगर में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारी खेल चुके हैं। लव कुमार का कार्यकाल जिले में बेहद शानदार रहा था। पदोन्नति होने के कारण उनका स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर से जेल विभाग में किया गया था। करीब 2 वर्ष से वह बतौर डीआईजी जेल कामकाज देख रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह गौतमबुद्ध नगर जेल के प्रभारी रहे। वह समय-समय पर गौतमबुद्ध नगर जेल का दौरा करने आते रहे।

लव कुमार की गिनती गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहे। लोकप्रिय आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। उन्हें बेहद सौम्य और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। जानकारों का मानना है कि लव कुमार की गौतमबुद्ध नगर में तैनाती से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

 

 

आपको बता दें कि लव कुमार वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मूल रूप से ज्योतिबाफुले नगर के रहने वाले हैं। वह विज्ञान में स्नातक करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हो गए थे। गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर समेत कई बड़े जिलों में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। 1 जनवरी 2018 को वह बतौर डीआईजी पदोन्नत हुए थे।

 

बेहतरीन काम के लिए उन्हें 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की ओर से रजत पदक दिया गया था। वर्ष 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया था। सहारनपुर में हुए जातीय दंगों के दौरान लव कुमार ने बेहद बहादुरी के साथ दंगाइयों का सामना किया था। दंगे शांत करने के लिए लव कुमार ने वहां विशेष भूमिका निभाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.