नोएडा: पीस पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए कसी कमर, 10 प्रत्यासी किए घोषित

Ten News Network

Galgotias Ad

नोएडा के प्रेस क्लब में आज पीस पार्टी ऑफ इंडिया ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने पार्टी में कुछ नए कार्यकर्ताओं को शामिल कर पदों पर नियुक्त किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि पीस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और यूपी में अकेले सरकार बनाएगी। उन्होंने सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए संयुक्त किसान आंदोलन समिति से कहा कि वह एक होकर संख्या बल बढ़ाने पर विषय विशेष जोर दें, क्योंकि सरकार की नीयत और नीति किसान के प्रति सही नहीं लग रही।

किसान मोर्चा पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह सांगवान ने कहा कि पीस पार्टी शुरू से ही किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है और हर स्थिति में किसानों का साथ देगी।

प्रेस वार्ता में पीस पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री खुर्शीद आलम, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पंवार, पश्चिमी प्रदेश मंत्री सुमित गुर्जर दुजाना, प्रदेश सचिव किसान मोर्चा सलीम सैफी, रवि नागर बीडीसी आदि सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.