नोएडा में जिला पंचायत अध्यक्ष से मांगी गई 60 लाख रुपये की रंगदारी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा में रंगदारी का बड़ा मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 49 में जिला पंचायत अध्यक्ष से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी चिट्ठी और फोन कॉल के जरिए मांगी गई थी। पुलिस ने मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
सेक्टर 50 में रहने वाले बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने शिकायत में कहा कि 20 जनवरी को उनके घर के दरवाजे पर एक चिट्ठी पड़ी थी। चिट्ठी में नीरज बवाना गैंग ने 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
रंगदारी ना देने पर बदमाशों ने उनके बेटे और परिवार को धमकी दी थी। चिट्ठी भेजने के बाद उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल भी की गई थी। कॉल करने वाला शख्स उनके घरवालों से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस उपायुक्त ने कई टीमों का गठन किया। पुलिस की टीम ने नंबरों की लोकेशन की आधार पर शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।