नोएडा में मृत मिला चमगादड, आसपास में बर्ड फ्लू की दहशत, रिपोर्ट का इंतजार

Ten News Noida

नोएडा सेक्टर 50 में आज एक मृत चमगादड़ मिला है। इस बात की जानकारी जब आस पास के लोगों को हुई तो पूरेे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका है कि चमगादड़ की मौत बर्ड फ्लू से हुई है, हालांकि अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

इन दिनों पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में भी बर्ड फ्लू का कहर है। ऐसे में चमगादड़ की मौत के पीछे बर्ड फ्लू होने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इस घटना की जानकारी उन तक पहुंचा रहे हैं।

 

चमगादड़ की मौत के पीछे क्या कारण है इस बात का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बता दें कि बर्ड की के चलते ही दिल्ली के लाल किले को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

भारत में तीन तरह के चमगादड़ पाए जाते हैं। एक कीट भक्षी होते हैं। दूसरा जंगली जानवरों का रक्त चूसते है और तीसरा जो फल और सब्जी खाते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि कीटनाशक के छिड़काव की वजह से भी उनकी मौत हो सकती है। जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। चमगादड़ ज्यादा गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। यह छायादार वृक्ष पर रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.