दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन से जुड़े लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, पढें पूरी खबर

Ten News Network

गौतमबुद्धनगर: पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को सफलतापूर्वक टीका लगने के बाद दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन से जुड़े लोगों का टीका लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से तीसरे चरण के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभाग ओर से वोटर लिस्ट का भी सहारा लिया जाएगा, जिससे 50 पार आयु के लोगों को चिह्नित किया जा सके।

 

 

तीसरे चरण में जोखिम वाले लोगों में अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जाने की योजना है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा चुनाव कार्यालय से वोटर लिस्ट के आधार पर इस उम्र के लोगों को चिह्नित करेगा। कोरोना टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस उम्र वर्ग के कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक मौत हुई हैं।

 

 

इसे लेकर इन्हें अन्य उम्र वालों पर वरीयता दी गई है। इसका चयन करने के लिए विभाग की संस्तुति पर प्रशासन ने कदम उठाया है। लाभार्थियों के चयन के लिए चुनाव आयोग के विवरण का सहारा लिया जाएगा। चूंकि उम्र को लेकर अन्य कोई निश्चित विवरण उपलब्ध नहीं है।

 

 

 

इस मामले में मतदाता सूची का विवरण सबसे उपायुक्त है। 11 फरवरी को साढ़े 5 हजार फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.नीरज त्यागी ने बताया कि 11 फरवरी को जिले में दूसरे चरण में कोविन पोर्टल पर दर्ज करीब साढ़े 5 हजार फ्रंटलाइन कर्मियों को 46 बूथों पर टीका लगेगा।

 

 

तीसरे चरण में 18500 फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगना है। 11 फरवरी को कुल दर्ज कर्मियों के 30 फीसदी को टीका लगेगा। 12 फरवरी को इतने ही कर्मियों को टीका लोगा। 18 फरवरी को 30 फीसद कर्मियों और 22 फरवरी को दूसरे चरण में छूटे सभी फ्रंटलाइन कर्मियों का टीका लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.