चीन हुआ फिर से आक्रामक, एलएसी पर तैनात की “होवित्जर” मिसाइल

Ten News Network

एक तरफ भारत और चीन के बीच तनाव के हालात सुधारने के लिए 9 वे राउंड की सैन्य वार्ता समाप्त हो चुकी है और दूसरी तरफ पीपल्स लिबरेशन आर्मी 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने हथियारों के जखीरे को पीछे हटाने का नाम नहीं ले रही है , बल्कि अब तो चीन की सेना ने चीन की स्वचालित, सफल एवं मारक मिसाइल जिसको होवित्जर मिसाइल के नाम से जाना जाता है उसको एलएसी पर तैनात कर दिया है।

 

जानकारी यह भी है कि चीन तीनों क्षेत्रों में पैंगोंग त्सो के फिंगर एरिया में नए निर्माण कार्य भी करा रहा है ताकि वहां पर सैनिकों के साथ साथ ढेर सारे हथियारों को स्थापित कर सके।

 

भारतीय रक्षा मंत्रालय को सबूत मिले हैं कि पूर्वी लद्दाख के चुनार में एलएसी से महज 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिंकाने पीएलए कैंप के निकट चीन 35 भारी सैन्य वाहनों और चार 115 एम एम पीएलजेड 83 सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर मिसाइल स्थापित कर चुका है।

 

बात यहीं समाप्त नहीं होती है चीन के द्वारा रूडोक निगरानी सुविधा के निकट एलएसी से मात्र 90 किलोमीटर दूर चीनी सैनिकों के लिए चार नए बड़े शेड एवं विभाजन क्वार्टर के पास बड़े वाहनों की तैनाती की गई है इसके अलावा वहां पर अभी भी नए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं यह क्षेत्र चीन द्वारा कब्जाई गए अक्साई चीन की भूमि पर हैं।

 

चीन ने एलएसी पर जब इतनी आक्रामकता दिखाई तो भारत भी पीछे नहीं हटा भारत ने चीन के साथ लगने वाली उत्तरी सीमाओं पर अपनी सर्विलांस क्षमता बढ़ानी प्रारंभ दी है, भारत ने बड़ी संख्या में ड्रोन, सेंसर, सैनिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उकरण तैनात करने प्रारंभ कर दिए हैं जिसकी मदद से भारत चीनी सेना की तमाम गतिविधियों पर नजर रखेगा और घुसपैठ की प्रक्रिया पर रोक लगाएगा।

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जब 15 जून को पूर्वी लद्दाख के बलवान घाटी में चीनी सेना ने धोखे से भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था उस समय भारत के 20 जवान शहीद हुए थे और आशंका जताई गई कि चीन के करीब 40 सैनिक इस घटना में मारे गए हैं किंतु चीन ने मारे गए सैनिकों की कोई भी सूचना जारी नहीं की थी तभी से ही भारत और चीन के बीच तनातनी बढ़ गई थी इस तनातनी को समाप्त करने के लिए दोनों तरफ से कई वार्ताएं हो चुकी हैं किंतु इन वार्ताओं से कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है यह दोनों देश सीमा पर पहले से अधिक आक्रामक नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.