नई दिल्ली :– दिल्ली में हुई रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में आज अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने प्रदर्शन किया , साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया ।
उन्होंने कहा कि अभी तक अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से नही मिलने आए । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दूसरे समुदाय के लोगों की हत्या होती तो मुख्यमंत्री तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचते , जिससे साफ हो जाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भेदभाव की राजनीति करते रहे है।
आपको बता दें कि रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष व्याप्त है। युवा महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, गोसेवा मंडल, करणी सेना, भारतीय जनता पार्टी और बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी में कुछ लोगों ने रिंकू शर्मा के घर जाकर रात्रि में हमला कर हत्या कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। रिंकू शर्मा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित कर रहे थे।
मांग की गई कि हत्यारों को फांसी और रिंकू शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।