नई दिल्ली :– अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इस दौरान सरकार ने अपने कई लोक लुभावन वायदे पूरे किए हैं जिससे उसकी लोकप्रियता बढ़ी है। मुफ्त बिजली-पानी देने, महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने से लेकर प्रशासन के कामों में पारदर्शिता लाकर सरकार ने लोगों को दिलों में अपने लिए जगह बनाई है।
शिक्षा-स्वास्थ्य के उसके कामों को बड़े स्तर पर प्रशंसा मिली है। कोरोना काल में लोगों की मदद करने की कठिन परीक्षा में भी वह बेहतर साबित हुई है। हालांकि, भाजपा ने इस दौरान उसके लगातार फेल होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की हालत खराब की है।
वही इस मामले में टेन न्यूज़ की टीम ने दिल्लीवासियों से खास बातचीत की , लोगों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बहुत विकास किया है । शिक्षा की बात करें तो आज दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे है , सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है।
साथ ही लोगों ने कहा कि एक साल में कोरोना महामारी ने अपना रूप दिखाया है , लेकिन केजरीवाल सरकार ने हार नही मानी , उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बहुत से इंतजाम किए । मजदूरों को बड़ी मात्रा में भरपेट खाना मुहैया करवाया , जो दिल्ली की जनता ने देखा है ।
वही कुछ दिल्लीवासियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक साल में कुछ ज्यादा काम नही किया है , इसलिए कहा जाए तो एवरेज है । क्योंकि कोई न फ्लाईओवर बना है , न ही कॉलेज , न ही स्कूल बना है । साथ ही उन्होंने कहा कि अभी चार साल बचे है , हमें उम्मीद है कि वो सारे काम होंगे।