नई दिल्ली :– भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ और पर्यावरण के मुद्दों पर काम करने वाली 21 वर्षीय जलवायु एक्टिविस्ट दिशा रवि जिसने किसान आंदोलन के पक्ष में अपना समर्थन दिया, उसकी गिरफ्तारी के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इनर सर्किल में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेके युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने क्रिकेट किट पहन कर पेट्रोल डीजल के शतकवीर दामों की झलक दिखाई।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि जनता को लूटकर मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर ध्यान दे रही है, बढ़ती मंहगाई से यह तो स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार को देश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि निर्मला सीतारमन कहती है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें अब हमारे कंट्रोल मे नही है, फिर जो ये 100% तक एक्साइज ड्यूटी वसूली जा रही है, वो किसके खाते में जा रही है? देश की आम जनता मंहगाई की आग में झुलस रही है, अपनी जेब भरने के लिए ‘आपदा में अवसर’ तलाश लिया है मोदी सरकार ने, मोदी है तो महंगाई है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी ने 21 वर्षीय जलवायु एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर बोला की राष्ट्र के चरित्र को नष्ट किया जा रहा है , क्योंकि आज अभिव्यक्ति का आधिकार समाप्त किया जा रहा है। दिशा रवि की गिरफ्तारी उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इस तरह की घटना लोकतांत्रिक परम्परा के खिलाफ है। मोदी सरकार आलोचना से डरती है और आलोचकों को गिरफ्तार करती है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी ने यह मांग की की मोदी सरकार जल्द से जल्द बढ़ती मंहगाई को काबू करने के लिए ठोस कदम उठाए और जनता को मंहगाई से राहत देने का काम करे और दिशा रवि जैसी नौजवान प्रतिभाशाली युवा जलवायु एक्टिविस्ट पर चल रहे देश द्रोह जैसे संघिन आरोप को वापस ले और जल्द से जल्द रिहा करे।