अमित शाह का दावा बंगाल और असम में बीजेपी की बनेंगी सरकार , पहले चरण में मिलेंगी 26 सीटें

Ten News Network

नई दिल्ली :– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले चरण के मतदान के बाद पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के जीत हासिल करने का भरोसा जताया है। उन्होंने पहले चरण में बंगाल की 30 सीटों में से 26 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया।

 

अमित शाह ने आज कहा कि कल असम और बंगाल में 2 चरण का मतदान पूरा हुआ है. मैं बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रथम चरण के मतदान के लिए दोनों राज्यों की जनता का धन्यवाद करता हूं. अमित शाह ने दोनों राज्यों में बीजेपी के जीत हासिल करने का दावा किया।

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना बताता है कि जनता में भारी उत्साह है. असम कुछ वर्षों पहले और बंगाल भी पहले चुनावी हिंसा के लिए जाना जाता था. इस बार दोनों जगह मतदान शांतिपूर्ण हुआ है, किसी भी व्यक्ति की जान कहीं भी नहीं गई है. ये दोनों राज्यों के लिए शुभ संकेत हैं।

 

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में बंगाल में 30 में से 26 सीटों से ज्यादा पर बीजेपी जीत रही है, प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीत रही हैं. हमारी सीटें भी बढ़ रही हैं और जीत का अंतर भी बढ़ रहा है. असम में 47 में से 37 सीटों से ज्यादा पर बीजेपी जीतेगी, इसके साफ संकेत हमें मिले हैं।

 

अमित शाह ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि बंगाल में प्रथम चरण में 26 सीटों से जो शुरुआत हुई है, हमारे लक्ष्य 200 पार को सिद्ध करने में हमें बड़ी सरलता रहेगी. बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका मुझे और सभी कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है।

 

गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में जिस प्रकार का घोर निराशा और हताशा का माहौल था. 27 साल के कम्युनिस्ट शासन के बाद बंगाल के लोगों को आशा थी कि दीदी एक नई शुरुआत लेकर आएगी. मगर दल का चिन्ह और नाम बदल गया, लेकिन बंगाल वहीं का वहीं रहा बल्कि और गिरावट आई।

 

मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं कि बंगाल में चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण मतदान कराने में उन्हें सफलता मिली है. ये कई वर्षों के बाद हो रहा है कि बिना किसी की मृत्यु के, बम धमाकों के बिना, दोबारा मतदान कराए बिना, मतदान प्रक्रिया पूरी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.