नई दिल्ली :– दिल्ली में बढ़ते कोरोना की रफ्तार देखकर सरकार एक्शन मोड में आ गई है, दिल्ली सरकार ने शादी समारोह को लेकर आदेश जारी किया है, जिसमें इन समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कटौती कर दी गई है।
दिल्ली में किसी शादी समारोह में अब 100 लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो सकेंगे. ये नियम बंद जगह के लिए लागू होंगे।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक खुली जगह पर आयोजित शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग एकत्रित हो सकेंगे. अभी तक बंद जगह पर किसी शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग इकट्ठे हो सकते थे. किसी खुली जगह पर आयोजित शादी के लिए कोई लिमिट नहीं थी।
दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक अब किसी के अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग से ज्यादा इकट्ठे नहीं हो सकते. राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार का आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार की शाम तक 1558 नए केस सामने आए थे और 10 मरीजों की मौत हुई थी. इस दौरान 24 घंटे में 91703 कोरोना टेस्ट हुए. राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 6625 हो गई है. पूरी दिल्ली में शनिवार को 1506 कंटेनमेंट जोन हैं. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन लगने की संभावना से इनकार किया था।