नई दिल्ली :– कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत में पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 3.15 लाख से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना महामारी की चपेट में आकर 2100 से अधिक लोगों की जान गई है। भारत में प्रतिदिन तेजी से बढ़ते कोरोना के एक्टिव मामलों के आंकड़े डरावने हैं।
भारत में लगातार बढ़ते पॉजिटिव मामलों के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर घटकर 85.01 प्रतिशत पहुंच गई है।
24 घंटे में आए कुल नए केस: 3,15,728
24 घंटे में हुई कुल मौतें: 2,102
भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 1,59,24,806
भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,84,672
भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,34,49,406
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 22,84,209
महाराष्ट्र में भी जारी कोरोना का कहर महाराष्ट्र में 24 घंटे में 67 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. इस बीच महाराष्ट्र में जारी कोरोना प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है. राज्य के ‘ब्रेक द चेन’ पाबंदियों में कई और नियम जोड़ दिए गए हैं. जिसके बाद वहां पिछले साल के संपूर्ण लॉकडाउन जैसी सख्ती लागू होने जा रही है. पाबंदियों की नई गाइडलाइंस आज रात 8 बजे से अमल में लाई जाएंगी।
दिल्ली का हाल बुरा चल रहा है , दिल्ली में 24 घण्टे के अंदर कोरोना संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई है. जबकि 249 कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद कोविड महामारी से मरने वालों की तादाद 12,887 हो गई है।
यूपी में 33 हजार से अधिक नए केस है , 24 घण्टे के अंदर कोरोना के 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस महामारी से 187 मरीजों की मौत हो गई है. जबकि राज्य में बुधवार को 14198 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।