नई दिल्ली :– पूरी दुनिया में कोरोना मामले कम हो रहे हैं, वहीं भारत में संक्रमण के मामले रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में मौत का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 360,960 नए कोरोना केस आए और 3293 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,61,162 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 323,023 नए केस आए थे।
बीते तीन दिनों में देश में 1 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक क्रमश: 3.52 लाख, 3.23 लाख, 3.60 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं. मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया. वहीं 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 24 हजार से अधिक नए कोरोना रोगी कोरोना रोगी रोगी सामने आए हैं. इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है. मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई. इसके बाद महानगर में कुल मामले बढ़कर 6,35,483 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,920 हो गई है।