गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का विस्फोट , 24 घंटे में 1478 लोग हुए संक्रमित , 11 की मौत
Ten News Network
नोएडा :– यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज कोविड-19 के 1478 मामले सामने आये है। वहीं संक्रमण की वजह से 11 और मरीजों की मौत हो गई. जिले में कोरोना मरने वालों की संख्या बढ़कर 202 हो गई है।
वहीं, आज 545 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हज़ार से ज्यादा हो गई है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 1478 मरीज पाये गए। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 8130 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 31670 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 40 हज़ार से ज्यादा मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आज 11 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 202 हो गई है. उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।