आज से शुरू हो रहा है 18+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान, कई राज्यों ने वैक्सीनेशन के लिए फिलहाल किया इनकार, पढ़ें पूरी खबर

Ten News Network

Noida: देशभर में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो रहा है। टीके की खुराकों की कमी का हवाला देकर कई राज्यों द्वारा एक मई से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करने में असमर्थता जताए जाने के बीच केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राज्य जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया था वो निर्धारित तिथि पर अभियान शुरू करेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह उन सात जिलों में शनिवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत करेंगे जहां पर संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद अन्य जिलों में भी इस आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक जिन जिलों में टीकाकरण की शनिवार से शुरुआत होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।

नोएडा में आज से नही लगेगी 18+ वालों को वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ गौतम बुद्ध नगर जिले में भी कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं| इसको देखते हुए जनपद के 18+ लोगों को भी उम्मीद थी कि वह जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेंगे। लेकिन अभी इसके लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य विभाग को शासन की नई गाइडलाइन से इंतजार है। इसके बाद ही जिले में 18+ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बताते चलें कि जिले के अंदर 18 प्लस लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा लिया है, लेकिन अभी उन्हें कोई सेंटर नहीं मिल पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.