नोएडा में जेलर समेत 23 कैदी हुए कोरोना संक्रमित , मचा हड़कंप , पढें पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :– उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां के जिला जेल में 23 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, इससे जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव कैदी मिलने से हड़कम्प मच गया है. कैदियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल 23 कैदियों को अलग अलग आइसोलेट कर दिया है , साथ ही 23 कैदियों का उपचार शुरू कर दिया है।
खासबात यह है कि कैदियों के साथ जेलर भी संक्रमित हुए है। जी हाँ गौतमबुद्ध नगर के जेलर एके सिंह भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। जेलर के परिवार के सभी लोग पॉज़िटिव है, जेल के एसपी बाल मुकुंद सेन होम आइसोलेट हो गए हैं।
आपको बता दे कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का प्रकोप जारी है , पिछले 24 घण्टे के अंदर 1470 लोग संक्रमित हुए है। वही दूसरी तरफ पिछले 24 घण्टे के अंदर 13 लोगों की मौत हुई है । वही गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से अब तक 225 लोगों की मौत हो चुकी है।