रुझानों में टीएमसी ने मारी डबल सेंचुरी , अब ममता 2700 वोटों से हुई आगे , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– पांच राज्यों की राजनीति का आज सुपर संडे है। पश्चिम बंगाल की 292, असम की 126, केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे है।

 

फिलहाल, वोटों की गिनती जारी है और रुझान आ रहे हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक, 292 सीटों के रुझानों में बंगाल में टीएमसी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह हैट्रिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। बंगाल में टीएमसी 200 सीटों पर लीड कर रही है।

 

वहीं असम में भाजपा तो केरल में लेफ्ट को बहुमत मिल गया है। बंगाल की नंदीग्राम सीट पर सुबह से ही पीछे चल रहीं ममता बनर्जी अब आगे हो गई हैं। रुझानों में ऐसा पहली बार है जब ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से आगे हुई हैं।

 

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले अब करीब 2700  वोटों से आगे चल रही हैं। जिसको लेकर अब टीएमसी की सांस में सांस आई है।

 

इस बीच बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भरोसा जताया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं। शाम होने तक हम जादुई आंकड़ें को पार कर जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने वालों को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आतंकित किया हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.