नोएडा: महामारी के बीच ख़स्ताहाल जिला प्रशासन की वेबसाईट, सीएमओ तक की जानकारी गलत
Ten News Network
देश, प्रदेश और अपना जिला गौतम बुद्ध नगर इस समय एक बेहद गम्भीर स्थिति से गुजर रहा है । कोविड 19 महामारी से लड़ने में सामाजिक संस्थाएँ, प्रशासन और अनेकों संगठन पुरजोर प्रयास करते नजर आते हैं पर कभी-कभी जरा सी लापरवाही सिस्टम में अनेकों पेंच उजागर कर देती है।
हम बात कर रहे हैं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट का, जिसपे अनेको लोग इस महामारी के बीच उम्मीद लगाए पहुंच रहे हैं। पर इस ख़स्ताहाल माध्यम का स्वास्थ तो स्वयं जिले के अन्य व्यस्थाओं से ज्यादा खराब है।
उदाहरण के तौर पर गौतम बुद्ध नगर की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अभी तक ( 6 मई 2020) को अनुराग भार्गव ही जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं। जबकि सच्चाई ये है कि 1, अप्रैल, 2020 को ही वे पदमुक्त हो गए थे और उनकी जगह डॉ एपी चतुर्वेदी ने ये कार्यभार ग्रहण कर लिया था। उनके पश्चात भी पुनः इस पद पर नए सीएमओ, संदीप ओहरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। परन्तु दो-दो सीएमओ के बदलाव के बावजूद डिजिटल इंडिया को मुहँ चिढ़ाती यह वेबसाइट, अभी पिछले वर्ष की सूचनाओं पर ही अडिग है।

और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से यह बदहाल व्यवस्था उस जिले की है जिसे उत्तर प्रदेश का शो विंडो समझा जाता है और जहाँ का लिटरेसी रेट भी और जिलों से ज्यादा है और अनेकों नागरिक आधिकारिक वेबसाइट जैसे माध्यमों पर सूचनाओं के लिए निर्भर हैं।
अगर जिले के नागरिक कोविड-19 संबंधित किसी भी जानकारी को ढूंढने यहां आते हैं तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। वेबसाइट के नोटिस सेक्शन में अनाउंसमेंट के नाम पर आखिरी सूचना 26, अगस्त 2020 को संप्रेषित हुई थी।
और तो और, जहाँ इस महामारी के बीच में अधिकांशतः लोग प्रशासन की वेबसाइट के द्वारा अस्पतालों की जानकारी जानना चाहेंगे, वहीं जिला प्रसाशन के पोर्टल पर सिर्फ चार अस्पतालों के नाम अंकित हैं और उनमें से भी सिर्फ एक – मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल – का फ़ोन नंबर उपलब्ध है।
इन बदहाल व्यवस्थाओं के बीच सिर्फ ये उम्मीद ही की जा सकती है कि प्रसाशन नींद से जागेगा औऱ इसमे कोई सुधार किया जाएगा।