स्वास्थ्य विभाग की बडी कार्यवाही, अवैध वसूली करने पर एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ten News Network

नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर जिले में आपदा में अवसर ढूंढने वाले लोगों पर प्रशासन की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम ने टेन न्यूज़ से बातचीत में बताया कि, यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया था। कि सेक्टर 37 नोएडा में कर्नल सोहन सिंह की पत्नी जसपाल कौर का कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो जाने के उपरांत, एंबुलेंस संचालक बंटी के द्वारा कोरोना शव को श्मशान घाट ले जाने के नाम पर 17000 रुपये की धनराशि वसूल की गई थी। इसी प्रकार, अंतिम संस्कार के नाम से 7000 रुपये अलग से वसूल किए गए थे।

जिला अधिकारी को जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई।उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम को संपूर्ण प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद डॉ अमित विक्रम ने संबंधित प्रकरण की जांच करने पर सत्यता पाई गई और संबंधित एंबुलेंस संचालक के विरूद्ध सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

अब इस मामले पर कार्यवाही की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम ने बताया कि कोरोना को लेकर यदि किसी भी एंबुलेंस संचालक के द्वारा अवैध वसूली की जाएगी तो उनके विरूद्ध भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.