गौतमबुद्ध नगर जिले में आज 457 लोग हुए कोरोना से संक्रमित , 7 मरीजों की मौत

Ten News Network

नोएडा :– यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज कोविड-19 के 457 मामले सामने आये है। वहीं संक्रमण की वजह से 7 और मरीजों की मौत हो गई. जिले में कोरोना मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है।

 

वहीं, आज 856 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हज़ार से ज्यादा हो गई है।

 

गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 457 मरीज पाये गए। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 6008 मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

सीएमओ ने बताया कि अब तक जनपद में 53544 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 61 हज़ार से ज्यादा लोग अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि आज 7 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है. उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है।

 

साथ ही उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 150 के करीब कन्टेनमेंट जोन है , सबसे ज्यादा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.