10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ पीएम की बैठक, कहा – गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत, पढें पुरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। पीएम मोदी ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रभावित 10 राज्यों में 54 जिलों के डीएम के साथ बैठक की है।

 

पीएम ने कहा कि ‘कोरोना महामारी पिछले 100 सालों में सबसे बड़ी आपदा है और कोरोना वायरस महामारी ने आपके सामने चुनौतियां और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है। महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर प्रयोग बहुत जरूरी है। यह वायरस म्यूटेशन में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और रणनीतियां भी विस्तृत होनी चाहिए।’

पीएम मोदी ने कहा कि महामारी जैसी आपदा के सामने सबसे ज्यादा अहमियत हमारी संवेदनशीलता और हमारे हौसले की ही होती है। पीएम मोदी ने जिला अधिकारियों से कहा कि इसी भावना से आपको जन जन तक पहुंचकर, जैसे काम आप कर रहे हैं उसे और अधिक ताकत और अधिक पैमाने पर करते ही रहना है। हमें गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

पीएम ने युवाओं और बच्चों पर वायरस के खतरे को लेकर कहा कि ‘वायरस के म्यूटेशन की वजह से युवाओं और बच्चों के लिए चिंता जताई जा रही है। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप अपने जिलों में युवाओं और बच्चों में संक्रमण से जुड़े आंकड़े इकट्ठा करें और उसकी लगातार समीक्षा करते रहे।’

 

पीएम मोदी ने जिला अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा- जीवन बचाने के साथ-साथ हमारी प्राथमिकता जीवन को आसान बनाए रखने की भी है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा हो, दूसरी आवश्यक सप्लाई हो, कालाबाज़ारी पर रोक हो, ये सब इस लड़ाई को जीतने के लिए भी जरूरी हैं, आगे बढ़ने के लिए भी आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.