नोएडा : फोनरवा ने डीएम के साथ की वर्चुअल बैठक , वैक्सीनेशन समेत ब्लैक फंगस का उठाया मुद्दा

Ten News Network

नोएडा :– कोरोना वायरस की तीसरी वेव की संभावनाओं के मद्देनजर फोनरवा तथा आरडब्लूए के पदाधिकारियों की जिलाधिकारी सुहास एल वाई और गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ दीपक ओहरी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक हुई ।

जिलाधिकारी ने बैठक की शुरुआत करते हुए इस महामारी मे फोनरवा और आरडब्ल्यूए द्वारा जिस तरह एकजुट होकर प्रशासन का सहयोग किया ,जिस मॉडल की सरहाना मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री द्वारा भी की गई ।

 

फोनरवा के प्रयासों से सोसाएटी/सेक्टरो में बनाये गए आईसलोशन / एल 1 सुविधा को सराहा जिसके लिए फ़ोनरवा को धन्यवाद दिया तथा आगे भी ऐसी तरह के सहयोग की अपील की।

 

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने टेन न्यूज़ को बताया कि कोविड के विनाशकारी संकट में प्रशासन द्वारा फोनरवा के साथ मिलकर महत्वपूर्ण कार्य किये जिसका परिणाम है कि अब धीरे-धीरे कोविड पीड़ितों की संख्या कम हो रही है ।फिर भी हम सब को मिलकर अभी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जो कुछ कमियां इस बार रही बच्चो के केस में हमें बिल्कुल लापरवाही नही बरतनी है, हम सबको पहले से ही तैयार रहना है।

 

योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे पास दर्जनों की संख्या में हर रोज ब्लैक फंगस की दवा के लिए कॉल आते है जो कि मेरठ से कई 2 चक्कर लगाने के बाद 1 या 2 मरीज को दवा मिलती है। इसके साथ ही वैक्सीन भी आमजन बुक नही करा पा रहा है जिसके लिए सेंटर पर ही बुकिंग की व्यवस्था की जाय तथा सेंटरों को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही काफी शिकायतें जिला अस्पताल में म्रत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए मुश्किलों की आ रही है जैसे लोगो को नए 2 नियम बताकर बार बार घर से बाहर निकलने को मजबूर किया जाता है,। हम चाहते है कि इस व्यवस्था को ऑनलाइन किया जाए तथा एफिडेविट आदि की जरूरत को समाप्त किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने मीटिंग के दौरान ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उनकी टीम को लाइन पर लेते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी करने हेतु निर्देश जारी किये तथा वैक्सीन के संबंध में बताया कि बुकिंग शासन के अनुसार हों रही है, जल्द अधिक से अधिक वैक्सीन की कोशिश की जा रही है तथा जिले में कुछ और सेंटर बढ़ा दिए जायँगे। अभी केवल शासन के अनुसार आवंटित केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। फोनरवा द्वारा भुगतान के साथ अस्पतालों के साथ बनाई गई योजना से आरडब्ल्यूए अपनी सोसाएटी/सेक्टर में कैम्प लगावा सकते है।

 

ब्लैक फंगस के टीके के सबंध में बताया कि प्रदेश स्तर पर केंद्र खोले गए है जल्द शासन स्तर पर बात कर जिला स्तर पर दवाओ को उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, कर्नल शशि वैद्य,ओ.पी यादव,राजीव गर्ग, संजीव कुमार, अनिल खन्ना, टी सी गॉड, योगेश शर्मा, पवन यादव, जेपी उप्पल, दिनेश भाटी, लक्ष्मी नारायण, अंजलि सचदेवा, अनिता जोशी, सुशील यादव, राजेंद्र कुमार शर्मा , आरके उप्रेती, प्रोमोद वर्मा, प्रदीप वोहरा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.