नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंतरराष्ट्रीय इल्लीगल एक्सचेंज गिरोह का किया पर्दाफाश, जाने क्या है पूरा मामला
Ten News Network
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर लगातार काल बनकर टूट रही है सूबे के गौतम बुद्ध नगर जिले मैं भी लगातार अपराधी निशाने पर हैं इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय इलीगल एक्सचेंज ग्रहों का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 01कार, 23050 रूपये नकद, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, कम्पनी की मोहरे आदि सामान बरामद किया गया पुलिस ने इन शातिर ठगों को Noida मैं सेक्टर 62 के आईथम टावर से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से01 टाटा का रेक (बाक्स), यूपीएस माईक्रोटक नं0- 20EMAOAA13351- 01 , छोटी बैट्री -14 व यूपीएस छोटा 01 , सर्वर -05 , सीपीयू बर्डा Z400 XEON -01 , सिम बाक्स 01 , 01 DINSTAR गेटवे,05 लैपटाप, सीपीयू 80, टीएफटी/मानिटर 54, की बोर्ड 87, माउस 107, पावर केविल 158, बिलबुक 10, मोहर 11, हार्डडिस्क 12 , सिंग्नल एंटिना 32, नेटवर्किंग केवल 26 , सादा केवल 29 ,आईपी फोन -01 ,स्विच -01 ,ASDL-02 ,सिम -24 , अपराध से सम्बन्धित फर्जी अभिलेख , विजिटिंग कार्ड 25, आईफोन – 02 व की पेड मोबाइल 03 व एंड्राइड फोन 02, एक पर्स जिसमे आईडी ओवेश आलम पेन कार्ड , ड्राईविंग लाईसेंस 02,आधार कार्ड 05, एटीएम कार्ड 08 व आरसी 02 , पेन कार्ड 04 , पासपोर्ट 04 , वोटर कार्ड 02, कम्पनी की आईडी 01,न्यू सिम मय पैकेट 14,जामा तलाशी पवन कुमार से 11150 (ग्यारह हजार एक सौ पचास रूपये) बरामद हुये है।
यह शातिर अपराधी लोगों को ठगने के लिए इंटरनेट द्वारा पीआरआई को गेटवे के थ्रू सिस्को सर्वर मे कनेक्ट करके रिमोटली कंट्रोल कर रहे थे। जिससे इंडिया मे गेटवे के जरिए कालर नं0- 1206952350 के माध्यम से इंडिया मे काल हो रही थी। जिससे सीडीआर मे विदेश का लोकेशन तो शो नही होता। लेकिन नंबर टाटा का ही आता, जिससे भारत सरकार टाटा कम्पनी दोनों को ही रेवेन्यू का नुकसान हो रहा था।
साथ ही किसी आतंकी गतिविधि मे भी टाटा का नंबर इस्तेमाल किया जा सकता था। पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मोहसिन ऋषि और संजय नाम के तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों मैं गाजियाबाद का पुष्पेन्द्र कुमार मुरादाबाद का ओवेस आलम और गाजियाबाद का पवन कुमार शामिल है जिन्हे धारा-420, 467, 468, 469, 471, 34, 120बी भादवि व 4, 20, 21, 25 भारतीय तार अधिनियम 1885 के तहत गिरफ्तार किया गया । पुलिस का कहना है की फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही पकड़ लिए जाऐगे।