केंद्र के 7 तथा उत्तर प्रदेश के 4 साल पूरे होने पर भाजपा करने जा रही है नोएडा में ये दो महत्वपूर्ण कार्य, पढ़े पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– केंद्र सरकार के 7 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर भाजपा नोएडा महानगर की तरफ से रोटरी क्लब में सभी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को 11 बजे ब्लड कैंप लगाया जा रहा है।

 

जिससे क़रीब 130 यूनिट ब्लड दिया जाएगा। इससे किसी जरूरतमंद को अगर ब्लड की जरूरत होगी तो वो वहाँ से ले सकता है। इसके साथ ही रविवार को गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह के साथ ज़िले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी 42 गाँव में जाकर दवाई एवं मास्क वितरण का कार्य करेंगे और इन सालों में सरकार की उपलब्धियां का पत्रक भी सभी को देंगे और सफल कार्यों पर जन से बात भी करेंगे।

 

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस कोरोना महामारी में जिस तरह से देश और प्रदेश की सरकार ने व्यवस्था को सम्भाला है उस के लिए वो माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद करते हैं साथ ही संघठन के कार्यकर्तों का भी साधुवाद जिन्होंने इस समय जनसेवा को प्राथमिकता दी। सरकार की इसी सफलता के चलते इन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों को संचालन के लिए उमेश त्यागी को ब्लड कैम्प का प्रभारी और चंदगीराम यादव एवं महेश अवाना को गाँव में दवाई वितरण का प्रभारी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.