दिल्ली में 7 जून तक लॉकडाउन , कल से फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन खुलेंगे

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजाना घट रही है , जिसको लेकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है , कल से फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन वर्क खुल जाएगा। खासबात यह है की दिल्ली में पूरी तरह से लॉकडाउन खोला नही गया है।

 

साथ ही अब 7 जून तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा , लेकिन फैक्ट्री और निर्माण कार्य खुला रहेगा। आपको बता दे कि 7 जून तक दिल्ली में लॉकडाउन के लिए देर रात डीडीएमए ने निर्देश जारी किए है।

 

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने दिल्ली में कर्फ्यू सात जून को सुबह पांच बजे तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए बढ़ा दिया है।

 

इस दौरान दिल्ली में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के बाहर, औद्योगिक क्षेत्रों में कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है।

 

वहीं दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आये, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किए गए मामलों में संख्या के लिहाज से सबसे कम रहे. वहीं महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर घटकर 1.19 प्रतिशत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.