फ्रंटलाइन पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए ग्रेटर नोएडा में खुला वैक्सीनेशन सेंटर, कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :- कोरोना के कहर के बीच बुधवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने फ्रंटलाइन पुलिस कोरोना वॉरियर्स एवं उनके परिवार वालो को वैक्सीन लगवाने हेतु ग्रेटर नोएडा में वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की सुरक्षा हेतु एक विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जिसमे जनपद के सभी पुलिसकर्मी व उनके परिवार वाले अतिशीघ्र एवं बिना किसी असुविधा के अपना वैक्सीनेशन करवा सकते है।

मिली जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण केंद्र में प्रशिक्षित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा 2 जून से 2 दिवसीय वैक्सीनेशन कार्य शुरू किया गया है।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर- आलोक सिंह के साथ अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था-लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त- पुष्पांजलि देवी, डीसीपी मुख्यालय मिनाक्षी कात्यायन, डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.