सेक्टर 100 स्थित टी आर एस स्कूल कैंपस में शुरू हुआ नोएडा लोकमंच का वेक्सीन सेंटर, सबसे सस्ती दर पर वेक्सीन लगाने की घोषणा

Ten News Network

नोएडा :- नोएडा लोकमंच के स्वास्थ्य प्रकल्प द्वारा सेक्टर 100 स्थित स्व टेकराम सिंह मेमोरियल स्वास्थ्य केंद्र में संचालित आरोग्यम का वेक्सिनेशन सेंटर बुधवार को शुरू हो गया। इस कार्यक्रम मे नोएडा से सांसद डॉ महेश शर्मा भी शामिल हुए।

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि यहां गरीब वर्ग को 400 रुपये में और सम्पन्न वर्ग को 750 रुपये में कोविशिल्ड वेक्सीन लगाई जा रही है। यह दर पूरे नोएडा में सबसे सस्ती है। यहाँ पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और शाम 5 बजे तक लोग वेक्सीन लगवा सकेंगे। पहले दिन 60 वेक्सीन लगाई जाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र नोएडा लोकमंच के संरक्षक बीपी अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि के रूप में उन्हें समर्पित होगा। उन्होंने बताया सेक्टर 100 में आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत बी पी अग्रवाल ने अपनी माँ शांति देवी के नाम से शुरू कराई थी। उनके सेवा भाव को देखते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर यह केंद्र शुरू हुआ है।

नोएडा लोकमंच के वेक्सिनेशन केंद्र की शुरुआत डॉ अजित सक्सेना और डॉ केशव नैथानी ने की। उन्होंने कहा इस वेक्सिनेशन केंद्र का संचालन एमबीबीएस डॉ शांति की निगरानी में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.