एटीएम काटने का प्रयास कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ , पढ़े पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :- नोएडा पुलिस और एटीएम काटने का प्रयास करने वाले बदमाशों के बीच एफएनजी रोड की तरफ सर्विस रोड पर मुठभेड हो गई। इस दौरान एक बदमाश- शाहनवाज उर्फ मुन्ना पुत्र सलीम खान के पैर में गोली लगी व एक अन्य बदमाश- हैदर अली पुत्र असरफ अली कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे मय 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस, एटीएम काटने में प्रयुक्त एक लोहे का हथौडा, एक लोहे की लम्बी छैनी व 1 मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 नं0 यूपी 14 ईके 9244 बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश 1 और 2 जून की रात्रि को 25 फुटा रोड छिजारसी पर लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर रूपये चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। जिसकी सूचना पास ही में रह रहे दीपक कुमार ने पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।