पुलिस के सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना जेवर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दबिश डालने गई पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। साथ ही पुलिस के सिपाही को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई।

जिसके बाद पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे 1 पुरूष और दो महिलाएं शामिल है। तीनो आरोपी ग्राम चांचली थाना जेवर गौतमबुद्धनगर के रहने वाले है।

 

बता दें कि बुधवार को ग्राम चांचली में थाना जेवर पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस दबिश देने के लिए गांव पहुंची और जब वहां पूछताछ करने लगी तो इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस के सिपाहियों पर हमला कर दिया।

साथ ही, एक सिपाही को बंधक बनाकर अभद्रता व मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। जिसके बाद घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.